पुलिसकर्मियों को मॉक ट्रेनिंग देने की ज़रूरत है: टिल्लू ताजपुरिया के हत्या मामले पर किरण बेदी

दिल्ली के तिहाड़ जेल में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की गैंगवॉर में हुई हत्या को लेकर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जेल में हमले की परिस्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास होना चाहिए, हमें पुलिसकर्मियों को मॉक ट्रेनिंग देने की ज़रूरत है।" बकौल बेदी, कैदियों की आपस में मुलाकात बंद होनी चाहिए।