पुलिसकर्मियों ने कहा- पान सिंह तोमर बन जाओ, भूमाफियाओं को गोली मार दो: एमपी में पूर्व सैनिक

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में अपने प्लॉट पर भूमाफियाओं के अवैध कब्ज़े को लेकर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के पास पहुंचे पूर्व सैनिक रघुनाथ सिंह तोमर का वीडियो सामने आया है। तोमर ने कहा था, "पुलिसकर्मी बोलते हैं कि उनसे (भूमाफियाओं) झगड़ा करो...पान सिंह तोमर बन जाओ...उन्हें गोली मार दो।" बकौल कलेक्टर, तोमर को गुरुवार को ज़मीन पर कब्ज़ा मिल जाएगा।