पुलिसकर्मियों ने की यूपी में सड़क किनारे मिले घायल मोर की मरहम-पट्टी, वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले एक मोर की मरहम-पट्टी करते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पुलिसकर्मी घायल मोर के पैर में पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। बकौल पुलिस, प्राथमिक उपचार के बाद मोर को वन विभाग को सौंप दिया गया।