पुलिसकर्मियों पर रात को यूपी के होटल पर रेड कर कारोबारी को पीटने का आरोप, हुई मौत
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में पुलिसकर्मियों पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को अपराधियों की तलाश में होटल पर रेड कर कानपुर के 38-वर्षीय कारोबारी को पीटने का आरोप लगा है। कारोबारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि कमरे में गिरने से कारोबारी को चोट लगी थी।