पुलिसकर्मी की कार ने 2 लड़कियों को पंजाब में रौंदा, एक की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे (पंजाब) पर सोमवार को 2-लड़कियों को तेज़ रफ्तार कार ने रौंद दिया जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज में सड़क पार करती दिख रहीं लड़कियों के पीछे हटने के बावजूद कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कथित तौर पर गाड़ी चला रहे पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है।