हंदवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को एक पुलिसकर्मी ने गलती से आतंकी समझकर पुलिसकर्मी अजय धर की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों के अनुसार, धर देर रात 2 बजे हेडफोन लगाकर मंदिर में सोने जा रहे थे तभी गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उन्हें रुकने का इशारा किया, शायद धर सुन नहीं पाए और गार्ड ने गोली चला दी।