पुलिसकर्मी ने नशे में पंजाब में अस्पताल के स्टाफ को गोली मारने की धमकी दी, हुआ गिरफ्तार
लुधियाना (पंजाब) में नशे की हालत में सरकारी अस्पताल के पूरे स्टाफ को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एएसआई परमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल की डॉक्टर ने इस संबंध में शिकायत की थी। डॉक्टर का दावा है कि आरोपी सादे कपड़ों में था और उसने नाइट ड्यूटी के दौरान स्टाफ के साथ बदसलूकी की।