पुलिस बनकर आए बदमाशों ने दिल्ली में कुरियरकर्मियों की आंख में लाल मिर्च डालकर लूटी ज्वेलरी

पहाड़गंज (दिल्ली) में बुधवार को 4 बदमाशों ने एक कुरियर कंपनी के दो कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च डालकर ₹2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कर्मचारियों को चेकिंग के नाम पर रोका था जिनमें से एक बदमाश ने पुलिस की वर्दी भी पहनी हुई थी।