इंडियन पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) के एक सर्वे के अनुसार, नागरिकों की संतुष्टि और विश्वास के मामले में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, केरल और सिक्किम आईपीएफ स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स 2021 के शीर्ष पांच राज्य हैं। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब इंडेक्स में सबसे नीचे हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 2015 में आईपीएफ लॉन्च किया था।