पुस्तकों की जगह टेक्नोलॉजी कभी नहीं ले सकती: अहमदाबाद में पुस्तक मेले के उद्घाटन पर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद (गुजरात) में पुस्तक मेले के उद्घाटन के मौके पर गुरुवार को कहा कि टेक्नोलॉजी निस्संदेह सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत है लेकिन यह निश्चित रूप से पुस्तकों का विकल्प नहीं है। पीएम ने कहा, "पुस्तक और ग्रंथ ये दोनों हमारी विद्या, उपासना के मूल तत्व हैं।" बकौल पीएम, "गुजरात में पुस्तकालयों की...पुरानी परंपरा रही है।"