भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी बुक लॉन्च इवेंट को टीम में कोविड-19 आउटब्रेक से जोड़ने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया दी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद लंदन से मैनचेस्टर की यात्रा नहीं करने वाले शास्त्री ने कहा, "इस वक्त पूरा देश (यूनाइटेड किंग्डम) खुला हुआ है। पहले टेस्ट से ही कुछ भी हो सकता था।"