कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीते छह दिनों में पांचवीं बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा है, "यह पूरी तरह से अनुमानित था!" उन्होंने कहा, "टैक्स-निर्धारण और कीमतों में हेराफेरी...आम नागरिक के प्रति...इस सरकार की अवमानना के लक्षण हैं।" गौरतलब है, रविवार को पेट्रोल की कीमत 50 पैसे/लीटर, जबकि डीजल की कीमत 55 पैसे/लीटर बढ़ोतरी की गई।