उदयपुर (राजस्थान) में 2 लोगों द्वारा एक शख्स की गर्दन काटकर की गई हत्या के बाद पूरे राज्य में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, राज्य के सभी ज़िलों में अगले 1 महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।