inshorts

पूरे हॉन्ग-कॉन्ग का होगा कोविड-19 टेस्ट, मना करने पर लगेगा ₹96,000 जुर्माना: रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पूरे हॉन्ग-कॉन्ग का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग के लिए चीनी मेडिकल एक्सपर्ट्स को लाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट, जो कोई भी कोविड-19 टेस्ट के लिए मना करेगा उस पर 10,000 हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर (₹96,000 से अधिक) का जुर्माना लग सकता है। मार्च की शुरुआत में इस टेस्टिंग के शुरू होने की उम्मीद है।