वाइट हाउस के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी सरकार 8 नवंबर से उन विदेशी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति दे देगी जिनका पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण हो चुका है। इससे पहले वाइट हाउस ने सितंबर में कहा था कि अमेरिका चीन, भारत, ब्राज़ील समेत 33 देशों के हवाई यात्रियों पर लगे प्रतिबंध को शुरुआती नवंबर में हटाएगा।