पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट न हो ज़रूरी: राज्य सरकारों से केंद्र
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों से अनिवार्य आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का प्रावधान हटाने का आग्रह किया है। बकौल मंत्रालय, इससे उनमें विश्वास पैदा होगा व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में महाराष्ट्र व सिक्किम जैसे कुछ राज्य पूर्ण टीकाकरण वाले यात्रियों को बिना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के प्रवेश दे रहे हैं।