तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का शुक्रवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में पूर्ण सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, "अनंत आकाश के प्रहरी...वरुण सिंह जी हमें छोड़कर गए नहीं हैं बल्कि अमर हो गए हैं।"