अमेरिकी पुलिस ने कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने वाले 72-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने 2020 में पुलिस को बताया था कि अगर ट्रंप चुनाव हार जाते हैं और पद नहीं छोड़ते हैं तो वह हथियार उठा लेगा और उनकी हत्या कर देगा।