अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के संघीय जज से अनुरोध किया है कि वह ट्विटर को उनके अकाउंट से प्रतिबंध हटाने का निर्देश जारी करें। ट्रंप के वकील ने इस संबंध में मायामी की एक अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा है कि ट्विटर नियमों का उल्लंघन कर ट्रंप के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा रहा है।