पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने दिल्ली में कार से शख्स को मारी टक्‍कर; पिता-पुत्र गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर कैलाश-1 में 37-वर्षीय कारोबारी को कार से टक्कर मारने और बोनट पर कई मीटर तक घसीटने के आरोप में लॉ के 27-वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र के पिता व सेवानिवृत्त आईएएस अफसर को भी उसे छिपाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के परिवार के मुताबिक, वह वेंटिलेटर पर है।