inshorts

पूर्व आईपीएस अफसर ने शेयर की यूपी की पुलिस चौकी की 'वसूली लिस्ट', जांच शुरू

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एक लिस्ट शेयर कर ट्वीट किया है, "वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के चौक थाने की पियरी चौकी की वसूली लिस्ट।" लिस्ट में देसी ठेका, बीयर शॉप जैसे शब्द व कुछ नाम दर्ज हैं और ₹2,000-₹10,000 तक की राशि लिखी है। पुलिस ने बताया कि ट्वीट का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।