पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ हेडन को पाक ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का मेंटॉर नियुक्त किया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को आगामी पुरुष टी20 विश्व कप-2022 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया। इससे पहले पाकिस्तान ने हेडन को 2021 में यूएई में आयोजित हुए टी20 विश्व कप में टीम का बल्लेबाज़ी सलाहकार नियुक्त किया था। गौरतलब है, टी20 विश्व कप-2022 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।