पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की मां का रविवार को निधन हो गया। रूडी ने ट्वीट किया, "जन्म देकर...मुझे कर्म का पाठ पढ़ाने वाली पूज्य मां चिरनिद्रा में सो गईं।" उन्होंने लिखा, "साधारण गृहणी होकर...असाधारण मातृत्व की प्रतिमूर्ति मां ने...बाल्यकाल में ही पिता के निधन पर पितृत्व का भी...अनुशासन-पाठ पढ़ाया। ईश्वर...अपने चरणों में उन्हें स्थान दें!"