पूर्व चीनी विदेश मंत्री किन गांग की हुई मौत, उत्पीड़न या आत्महत्या हो सकती है वजह: खबर
मीडिया कंपनी 'पॉलिटिको' ने चीनी सरकारी अधिकारियों तक पहुंच वाले 2 लोगों के हवाले से बताया है कि चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग की जुलाई-2023 के अंत में मौत हो गई। पॉलिटिको के मुताबिक, किन गांग की मौत की वजह उत्पीड़न या आत्महत्या हो सकती है। गांग आखिरी बार 25 जून 2023 को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे।