inshorts

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार रोंडा राउज़ी ने दिया बेटी को जन्म, बताया उसका नाम

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई व यूएफसी स्टार रोंडा राउज़ी व उनके पति ट्रैविस ब्राउन माता-पिता बन गए हैं और उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट रोंडा ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्ची की झलक दिखाते हुए उसके नाम (लाकिया मकलापुओकलानिपो ब्राउन) का भी खुलासा किया। रोंडा और ट्रैविस की शादी 28 अगस्त 2017 को हवाई में हुई थी।