inshorts

पूर्व डेयरी किसान ट्रैविस बने अमेरिका के सबसे नए अरबपति, उनकी कॉफी कंपनी का आईपीओ जारी

अमेरिका में अपने भाई डेन बोर्स्मा के साथ ड्राइव-थ्रू कॉफी चेन 'डच ब्रोज़ कॉफी' की सह-स्थापना करने वाले 50-वर्षीय पूर्व डेयरी किसान ट्रैविस बोर्स्मा कंपनी के आईपीओ के बाद सबसे नए अमेरिकी अरबपति बन गए। डेन बोर्स्मा की 2009 में एक बीमारी से मौत हो गई थी। ट्रैविस $2.3 अरब की हिस्सेदारी के साथ कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।