पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में रविवार को लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। खान ने लाहौर का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "हमारे इतिहास में कभी भी इतने लोग स्वेच्छा से बाहर नहीं निकले जो धूर्तों के नेतृत्व वाली आयातित सरकार के खिलाफ हैं।" कराची, पेशावर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और एबटाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।