पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम-उल-हक को हार्ट अटैक आने के बाद लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 51-वर्षीय इंज़माम को पिछले 3 दिन से सीने में दर्द की शिकायत थी और सोमवार शाम को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई। इंज़माम के एजेंट के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।