पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के 6 सहयोगियों के नाम 'स्टॉप लिस्ट' में जोड़े गए: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की प्रमुख जांच एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के छह प्रमुख सहयोगियों को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनका नाम 'स्टॉप लिस्ट' में डाल दिया है। इसमें इमरान के पूर्व प्रधान सचिव आज़म खान, पूर्व विशेष सहायक शाहबाज़ गिल और आंतरिक मामलों के पूर्व सलाहकार शहज़ाद अकबर समेत अन्य का नाम है।