केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पूर्व पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। हुसैन ने राहुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "राहुल गांधी ऑन फायर।"