पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने 2021 की अपनी 12-सदस्यीय टी20I टीम चुनी है। उन्होंने सर्वाधिक 4 खिलाड़ी [रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन व ऋषभ पंत (12वें खिलाड़ी)] भारत के, 3 पाकिस्तान के, 2-2 खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के जबकि एक खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड से रखा है। कनेरिया ने बाबर आज़म को अपनी टीम का कप्तान बनाया है।