पूर्व पीएम अशरफ को पाकिस्तान नैशनल असेंबली का नया स्पीकर नियुक्त किया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीपीपी पार्टी के नेता राजा परवेज़ अशरफ को पाकिस्तानी संसद ने शनिवार को नैशनल असेंबली का नया स्पीकर नियुक्त किया। संसद में किसी अन्य सदस्य के स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करने के बाद शुक्रवार को उन्हें निर्विरोध चुना गया था। अशरफ के बेटे खुर्रम परवेज़ ने शपथ समारोह की तस्वीर शेयर की।