inshorts

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है: एम्स

दिल्ली स्थित एम्स के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि कमज़ोरी व बुखार की शिकायत के बाद बुधवार को डॉक्टर सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनका हालचाल जानने के लिए गुरुवार को एम्स पहुंचे थे।