पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ब्रिटेन में 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से किया गया सम्मानित
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक और राजनीतिक योगदान के लिए लंदन (ब्रिटेन) स्थित 'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। डॉ. सिंह को यह अवॉर्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (एनआईएसएयू) यूके द्वारा दिल्ली में सौंपा जाएगा। बकौल डॉ. सिंह, मुझे इस सम्मान से बहुत खुशी महसूस हो रही है।