पूर्व पीएम शिंज़ो आबे की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे पीएम मोदी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान जाएंगे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे। जुलाई में नारा शहर में भाषण देने के दौरान आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।