जापान में नैशनल पुलिस एजेंसी के चीफ इतारू नकामुरा ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की हत्या को लेकर गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एजेंसी ने आबे की ज़िंदगी बचाने में नाकामी पर रिपोर्ट जारी की जिसमें पुलिस सुरक्षा में खामियां पाई गईं। 8 जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान आबे की गोली मारकर हत्या की गई थी।