टेनेसी (अमेरिका) में पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा अगवा की जा रही महिला ने गैस स्टेशन पर एक कैशियर को चुपचाप वायरल वन हैंड सिग्नल दिखाकर खतरे में होने की जानकारी दी। कैशियर ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि वह पेचकस से उसकी हत्या कर देगा।