अमेरिका के एक जज ने पूर्व ब्यूटी क्वीन और मेक्सिको के ड्रग माफिया जोकिन 'एल चापो' गज़मैन की पत्नी एमा कोरोनेल ऐसपुरो को पति के सिनालोआ कार्टल में भूमिका को लेकर 3 साल जेल की सज़ा सुनाई है। एमा ने अवैध ड्रग वितरण की साज़िश रचने और पति की जेल से भागने में मदद करने की बात स्वीकारी थी।