पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कोच चथुन्नी का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कोच टीके चथुन्नी का बुधवार को एर्नाकुलम (केरल) में निधन हो गया। 79 वर्षीय चथुन्नी पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। चथुन्नी ने संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने मोहन बागान, डेंपो गोवा और एफसी कोचीन समेत कई टीमों को कोचिंग दी थी।