inshorts

पूर्व महिला अफसर जिस आर्मी अकैडमी से 27 वर्ष पहले हुईं पासआउट, वहीं से बेटा बना अधिकारी

रक्षा मंत्रालय ने रिटायर्ड मेजर स्मिता चतुर्वेदी के बेटे द्वारा आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मां-बेटे की तस्वीर शेयर की है। बकौल मंत्रालय, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (चेन्नई) से चतुर्वेदी 1995 में पासआउट हुई थीं और उनका बेटा भी उसी अकैडमी से सेना में शामिल हुआ है। मंत्रालय ने रिटायर्ड अधिकारी की ट्रेनिंग के दिनों की तस्वीर भी शेयर की।