तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि चेन्नई में एक 30-वर्षीय महिला को नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने पूर्व मालिक की दो लग्ज़री कारों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, आरोपी ने कारों पर पत्थर फेंके थे जिससे उनकी विंडशील्ड्स को नुकसान पहुंचा। दरअसल, महिला पूर्व मालिक के सैलून चेन में काम करती थी।