पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर के घर चिपकाया गया उन्हें फरार घोषित करने वाला आदेश

एक अदालत ने भ्रष्टाचार और वसूली के मामले में फरार मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के जुहू स्थित उनके फ्लैट के बाहर 'फरार' घोषित करने वाला एक आदेश चिपका दिया है। हालांकि, सिंह के वकील ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि मुंबई पुलिस से उनकी जान को खतरा है इसलिए वह छुपे हुए हैं।