पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी में जेलर को धमकी देने के मामले में हुई 7 साल की जेल
इलाहाबाद हाईकोर्ट (यूपी) की लखनऊ बेंच ने जेलर को हत्या की धमकी देने के 19-साल पुराने मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराते हुए 7-साल जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल रिपोर्ट्स, संबंधित जेलर ने जेल में मुख्तार अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी का आदेश दिया था। अंसारी अभी बांदा की जेल में बंद हैं।