पूर्व सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे को नियुक्त किया गया पीएम मोदी का सलाहकार
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रिटायर्ड आईएएस अफसर अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी संविदा आधारित नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्केल पर 2-वर्षों के लिए हुई है।
सूचना प्रसारण सचिव रह चुके खरे सचिव (उच्च शिक्षा) के तौर पर 30 सितंबर को रिटायर हुए थे।