भारतीय वायुसेना ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद इसकी 3.2-किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर एयर शो आयोजित किया। इस हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के विमान मिराज 2000, एन-32, जैगुआर, सुखोई 30 एमकेआई ने टच डाउन किया। वहीं, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस हवाई पट्टी पर लैंड हुआ था।