पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में तैनात हैं चीनी सैनिक: सेना प्रमुख नरवणे

सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने कहा है कि चीन ने सैनिकों को पूर्वी लद्दाख, उत्तरी मोर्चे और पूर्वी कमान तक 'बड़ी संख्या में' तैनात किया है। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से अग्रिम क्षेत्रों में उनकी तैनाती में वृद्धि हुई है...लेकिन हम नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।" बकौल नरवणे, भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।