पृथ्वी के आंतरिक कोर ने घूमना बंद कर दिया है और शायद अपनी दिशा बदल रहा है: स्टडी
चीन के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी के आंतरिक कोर ने घूमना बंद कर दिया है और शायद विपरीत दिशा में घूमने लगा है। हालांकि इससे पृथ्वी की सतह का वातावरण प्रभावित होता है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे जीवन के लिए जोखिम पैदा नहीं होगा। 'नेचर जियोसाइंस' पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में भूकंपों के सिस्मिक वेव को ऑब्ज़र्व किया गया।