पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में 21 दिसंबर को 'विंटर सोल्सटिस' होता है जिससे वहां आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। सोल्सटिस, एक खगोलीय घटना होती है जिसमें पृथ्वी अपनी धुरी पर सूर्य की ओर सबसे अधिक (23.5 डिग्री) झुकी होती है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है और 'समर सोल्सटिस' कहलाता है।