पृथ्वी पर गिरे 21वीं सदी के सबसे बड़े उल्कापिंड में मिले 'पहले कभी नहीं देखे गए' कार्बन क्रिस्टल्स

रूस में 15 फरवरी 2013 को गिरे एक अंतरिक्षीय चट्टान की स्पेस डस्ट में शोधकर्ताओं को 'पहले कभी नहीं देखे गए' कार्बन क्रिस्टल्स मिले हैं। इस अंतरिक्षीय चट्टान को 'सुपरबोलाइड' कहा जाता है और यह पृथ्वी पर गिरा 21वीं सदी का अब तक का सबसे बड़ा उल्कापिंड है। शोधकर्ताओं ने ईपीजे प्लस जर्नल में यह अध्ययन प्रकाशित किया है।