पृथ्वी पर मौजूद नदियों में है कितना पानी?

नासा द्वारा दुनिया की करीब 30 लाख नदियों पर किए गए शोध के अनुसार, 1980-2009 तक पृथ्वी पर नदियों में पानी की कुल मात्रा औसतन 539 घन मील (2,246 घन किलोमीटर) थी। यह मात्रा अमेरिका की मिशिगन झील के आधे पानी और ताज़े पानी के स्त्रोतों के 0.006% है। पृथ्वी पर पानी की कुल मात्रा का 2.5% नदियों में है।